मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
सेक्स की दीवानी फ्रांसीसी महिलाएँ
फ्रांस में हाल ही में किए गए एक अध्ययन से पता चला है कि वहाँ की महिलाओं में सेक्स के प्रति दीवानगी बढ़ती जा रही है।

फ्रांस की एक अनुसंधान एजेंसी 'ले नोवेल आब्जर्वेटर' द्वारा किए गए अध्ययन 'स्टडी ऑन सैक्सुएलिटी इन फ्रांस' में कहा गया है कि महिलाओं और पुरुषों के यौन संबंधी व्यवहार में बढ़ती असमानता पिछले कुछ वर्षों में आए बड़े बदलावों में से एक है।

वर्ष 2005-06 के दौरान हर वर्ग के 12 हजार से अधिक व्यक्तियों के साथ बातचीत के आधार पर किए गए इस अध्ययन के नतीजे आज 'द डेली टेलीग्राफ' में प्रकाशित हुए हैं।

अध्ययन में कहा गया है कि वर्ष 1970 में एक पुरुष पार्टनर वाली फ्रांसीसी महिलाओं की संख्या 68 फीसदी थी, जो 1992 में 43 फीसदी हुई और 2006 में यह आँकड़ा घटकर मात्र 34 फीसदी रह गया। 1970 के दशक में फ्रांसीसी महिलाओं के पुरुष पार्टनर की संख्या औसतन दो होती थी, लेकिन आज यह संख्या पाँच तक पहुँच गई है।

बहरहाल फ्रांस में 40 साल पहले प्रति पाँच युवाओं में से एक सेक्स के प्रति अनिच्छा रखता था और यह स्थिति आज भी बरकरार है।

अध्ययन में यह भी बताया गया है कि 1970 के दशक में 50 साल से अधिक उम्र की मात्र 50 फीसदी महिलाएँ ही सेक्स के लिए आकर्षित होती थीं, लेकिन आज 50 साल से अधिक उम्र की हर दस में से नौ महिलाएँ सेक्स के प्रति आकर्षण रखती हैं।
और भी
हेलमेट नियमों की चुनौती खारिज
यौनांग प्रदर्शित करने पर मिली सजा
दुनिया का महान धर्म है हिंदुत्व-राजपक्षे
मंडेला के 90वें जन्मदिन पर कई कार्यक्रम
बगदाद में बम धमाकों में 54 की मौत
ब्रिटेन में खुलेगा बॉलीवुड स्कूल