दक्षिण अफ्रीका 18 जुलाई को अपने पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला के 90वें जन्मदिन पर देश में और विश्व के विभिन्न हिस्सों में कई कार्यक्रमों के आयोजन की योजना बना रहा है।
जोहान्सबर्ग में हुए कार्यक्रम में नेल्सन मंडेला फाउंडेशन तथा नेल्सन मंडेला बाल कोष के वरिष्ठ अधिकारियों और स्वयं मंडेला की मौजूदगी में यह घोषणा की गई।
आयोजन समिति के प्रवक्ता सी. कुदुंबे ने बताया कि विश्वभर के लोग मंडेला को एसएमएस, एमएमएस और इंटरनेट के जरिये अपने व्यक्तिगत संदेश भेज सकेंगे।
मुख्य आयोजन लंदन के हाइड पार्क में 27 जून को होगा। विश्व एड्स दिवस पर समारोह 29 नवंबर को ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में होगा। मार्च से लेकर नवंबर तक युवाओं की वार्ता श्रृंखला होगी। मंडेला की नेतृत्व क्षमता और उनके दृष्टिकोण पर निबंध और कला प्रतियोगिताएँ भी होंगी।
|