लाखों प्रशंसकों के चहेते बांड 007 डेनियल क्रेग की महिला प्रशंसकों को थोड़ी निराशा होगी कि अभी तक अविवाहित उनके प्रिय अभिनेता जल्द ही अपनी प्रेमिका सत्सुकी मिशेल के साथ विवाह रचाने वाले हैं।
ऐसा माना जा रहा है कि ये दोनों क्रेग की नई फिल्म ‘क्वांटम ऑफ सोलेस’ के रिलीज होने के पश्चात ही विवाह कर लेंगे। ‘द सन’ नामक समाचार-एपत्र के अनुसार हाल ही में क्रेग ने मिशेल को अँगूठी पहनाकर उनके समक्ष विवाह का प्रस्ताव रखा है।
गौरतलब है कि इन दोनों का प्रेम संबंध 2005 में क्रेग व साइना मिलर द्वारा अभिनीत फिल्म ‘लेयर केक’ के दौरान प्रगाढ़ हुआ था। हालाँकि इनका पहली मुलाकात क्रेग और कैयरा नाइटले द्वारा अभिनीत फिल्म ‘ द जैकेट’ के दौरान हुई थी। जो भी हो, क्रेग को उनके प्रशंसकों की तरफ उनके विवाह के लिए ढेर सारी शुभकामनाएँ।
|