मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
ब्रिटनी की तरह नहीं जी सकती-विक्टोरिया
स्पाइस गर्ल और डेविड बैकहम की पत्नी विक्टोरिया बैकहम दोनों ही मीडिया और पैपराजी फोटोग्राफरों से घिरी रहती हैं, मगर विक्टोरिया खुद को भाग्यवान मानती हैं कि उन्हें मीडिया से उतनी दिक्कत नहीं होती, जितनी ब्रिटनी को होती है।

भले ही विक्टोरिया ब्रिटिश स्टाइल आइकॉन के रूप में हमेशा ही लाइमलाइट में रहती हों, पर उन्होंने कभी भी अपनी निजी जिंदगी को सार्वजनिक नहीं होने दिया। उनका मानना है कि यदि उन्हें अपने जीवन का प्रत्येक क्षण ब्रिटनी की तरह जीना पड़ता तो वे एक दिन अवश्य पागल हो जातीं।

कांटैक्टम्यूजिक.कॉम को विक्टोरिया ने बताया कि ब्रिटनी जिस तरह से प्रतिदिन स्पॉटलाइट के रूप में रहती हैं, मैं इस तरह से नहीं रह सकती हूँ। मैं उनकी तरह नहीं जी सकती हूँ। मुझे अपने पति और बच्चों के साथ प्राइवेसी चाहिए, वरना मैं पागल हो जाऊँगी।

वहीं दूसरी ओर विक्टोरिया यह भी मानती हैं कि वे और बैकहम फोटो खिंचवाने के मामले में काफी बोरिंग हैं। उन्होंने कहा कि अगर लोग हमारी इस असलियत को समझ लेंगे तो वह हमारे बारे में जानना भी नहीं चाहेंगे।
और भी
पीएमएलक्यू में मुशर्रफ के खिलाफ बगावत
सरबजीतसिंह की दया याचिका खारिज
ईरान पर नए प्रतिबंध
धर्मगुरु बन सकेगी मुस्लिम महिला?
अंधे कत्लों का पर्दाफाश करेंगे बाल
पाँच में से एक आदमी ही जानता है सही गणित