मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
हिलेरी की ओहियो व टेक्सास में फतह
रिपब्लिकन मैक्केन की उम्मीदवारी पक्की
अमेरिकी राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी को लेकर हो रहे प्राइमरी चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की हिलेरी क्लिंटन ओहियो और टेक्सास प्रांत में महत्वपूर्ण जीत हासिल कर उम्मीदवारी की दौड़ में फिर से शामिल हो गई हैं, जबकि रिपब्लिकन पार्टी के जॉन मैक्केन ने अपनी उम्मीदवारी पक्की कर ली।

न्यूयॉर्क से सीनेटर श्रीमती क्लिंटन ने राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी की दौड़ में शामिल अपनी पार्टी के ही बराक ओबामा की लगातार 12 जीत का रिकॉर्ड तोड़ दिया। श्रीमती क्लिंटन ने ओहियो और टेक्सास प्रांतों में जीत हासिल कर व्हाइट हाउस की दौड़ में बनी रही।

श्रीमती क्लिंटन ने ओहियो और टेक्सास में जीत हासिल कर ली है और अब 22 अप्रैल को पेन्सिलवेनिया में अगली सबसे अहम टक्कर होगी। पेन्सिलवेनिया के बाद मई और जून में आठ और जगहों पर टक्कर होगी।

उधर रिपब्लिकन सीनेटर जॉन मैक्केन ने अपने सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वी माइक हक्काबी को वेरमांट (ओहियो), टेक्सास और रोड आईलैंड में पराजित कर पार्टी की उम्मीदवारी पक्की की। इन प्रांतों में उन्हें 1191 से अधिक प्रतिनिधियों का समर्थन मिला है। मैक्केन को अब उपराष्ट्रपति पद के लिए अपनी पार्टी से एक उम्मीदवार का चयन करना है।

श्रीमती क्लिंटन ने ओहियो के कोलंबस में अपने समर्थकों से कहा कि हम मजबूती से आगे बढ़ रहे हैं। हमने तो अभी शुरुआत की है।
और भी
टेक्सॉस के तट पर 21 डॉल्फिनों की मौत
चीन का रक्षा बजट बढ़ा
मंगल पर हिमस्खलन के साक्ष्य मिले
पायलट की समझदारी से हादसा टला
अरोमाथैरेपी से खुशी मिलती है लेकिन...
आध्यात्मिक हुईं पार्टी गर्ल