मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
टेक्सॉस के तट पर 21 डॉल्फिनों की मौत
टेक्सॉस के समुद्री तट पर दो दिन पहले 21 डॉल्फिनों के मृत पाए जाने के बाद से नौसैनिक अधिकारी चिंतित हैं। पिछले वर्ष भी इसी क्षेत्र में 70 डॉल्फिनों की मौत हो चुकी है और उनके कंकाल एक साल बाद बरामद हुए।

राष्ट्रीय नौसैनिक मत्स्यपालन सेवा के समुद्री स्तनपायी समन्वयक ब्लेयर मैस के अनुसार पिछले वर्ष जो कुछ हुआ उस कारण इस बार हम ज्यादा चिंतित हैं।

अनुसंधानकर्ता पिछले वर्ष अचानक हुई मौंतों का कारण पता नहीं लगा पाए हैं क्योंकि कंकाल बहुत ही खराब अवस्था में प्राप्त हुए थे।

गेलवेस्टोन के निकट बोलिवर पेनिन्स्युला में सोमवार और कल बोतल जैसी नाक वाले डॉल्फिन पाए गए। टेक्सॉस में मिले कंकाल भी बुरी तरह गल चुके थे पर अधिकारियों को आशा है कि वे कारण का पता लगा लेंगे।

अनुसंधानकर्ताओं ने डॉल्फिन कंकालों से नमूनें एकत्रित कर लिए हैं जिनका अध्ययन कर बीमारी का पता लगाया जाएगा। पिछले तीन सप्ताह के सैटेलाइट चित्र देखकर वे इस बात का पता लगाने का प्रयत्न भी करेंगे कि डॉल्फिनों की मौत लाल ज्वार भाटे के कारण तो नहीं हो रही है।

हालाँकि मैस का कहना है कि लाल ज्वार-भाटा तो हजारों वर्षों से आ रहा है हम यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि इस क्षेत्र में ऐसा क्या हो रहा है, जिसका प्रभाव समुद्री जीवों पर पड़ रहा है।
और भी
चीन का रक्षा बजट बढ़ा
मंगल पर हिमस्खलन के साक्ष्य मिले
पायलट की समझदारी से हादसा टला
अरोमाथैरेपी से खुशी मिलती है लेकिन...
आध्यात्मिक हुईं पार्टी गर्ल
एक और बच्चा गोद लेंगी मैडोना