मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
मंगल पर हिमस्खलन के साक्ष्य मिले
नासा वैज्ञानिकों ने मंगल ग्रह पर हिमस्खलन की अब तक की पहली तस्वीर खोजी है। हिमस्खलन की यह तस्वीर लाल ग्रह के उत्तरी ध्रुव की है।

मंगल की कक्षा में स्थित नासा के अंतरिक्ष यान ने यह तस्वीर ली है। इस तस्वीर में पीले बादल दिखाई दे रहे हैं। यह एक ऊँचे ढलान के निचले हिस्से से उडे़ बर्फ और धूल का बवंडर जान पड़ता है।

एरिजोना विश्वविद्यालय के प्राध्यापक इनग्रीड डाबर स्पिले ने बताया कि मंगल पर ऐसा कुछ देखना अतिमहत्वपूर्ण है। हम वहाँ जो देखते हैं, उसमें लाखों सालों से कोई बदलाव नहीं आया है। मंगल पर हिमस्खलन की बात कहने वाले इस पहले वैज्ञानिक ने बताया इस घटना से मैं आश्चर्यचकित हूँ।

यह ढलान सात सौ मीटर ऊँचा है। इसकी परतें लाल हैं और इसमें जल तथा बर्फ बहुतायत में है। स्विट्‍जरलैंड स्थित बेर्ने विश्वविद्यालय के प्राध्यापक पैट्रिक रसेल ने बताया इस हिमस्खलन की वजह हमें पता नहीं है।
और भी
पायलट की समझदारी से हादसा टला
अरोमाथैरेपी से खुशी मिलती है लेकिन...
आध्यात्मिक हुईं पार्टी गर्ल
एक और बच्चा गोद लेंगी मैडोना
पाक नौसेना कॉलेज में धमाके, छह मरे
जोली को धमकी भरे फोन