मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
अरोमाथैरेपी से खुशी मिलती है लेकिन...
अगले माह आने वाले एक अध्ययन में यह बात सामने आई है कि स्नान के दौरान महँगे इत्र का इस्तेमाल आपको प्रफुल्लित कर सकता है, लेकिन इसका आप के स्वास्थ्य पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

स्वास्थ्य और सौंदर्य प्रसाधन के क्षेत्र की कंपनियों ने अरोमाथैरेपी के लाखों इत्र बनाए हैं, लेकिन इत्र की सुगंध का कुछ अच्छा असर पड़ता है इसका कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है।

ओहियो स्टेट विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने तनाव कम करने और स्वास्थ्य पर अच्छा असर डालने के लिए जाने जाने वाले अरोमाथैरेपी के दो इत्र लेवेंडर और लेमन को जाँचने का निर्णय लिया है।

ओहियो स्टेट विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान और मनोचिकित्सा के प्राफेसर व लेखक जेनिस कीकाल्ट ग्लेसर ने कहा कि हम सभी यह जानते हैं कि धारणा का गहरा असर व्यक्ति के स्वास्थ्य पर पड़ सकता है, लेकिन हम यह देखना चाहते हैं कि सुगंधित तेलों का कितना असर मनुष्य के स्वास्थ्य पर पड़ता र्है।

प्रयोगों की श्रृंखला ने यह दर्शाया कि कुछ मामलों में लेवेंडर के बजाय डिस्टिल्ड वाटर ज्यादा प्रभावी रहा। कीकाल्ट ग्लेसर ने कहा कि संदेश यह है कि अच्छी सुगंध से आप बेहतर महसूस कर सकते हैं, लेकिन इसका शरीर विज्ञान से कोई लेना-देना नहीं है।

जाँच के लिए शोधकर्ताओं ने साढ़े तीन दिनों तक चले प्रयोगों में 56 स्वस्थ पुरुष और महिलाओं की नाक के छिद्रों पर तेल और डिस्टिल्ड वाटर में भीगे सूती कपड़ों को रखा। यह देखने के लिए की पद्धति का स्वास्थ्य पर क्या असर पड़ता है, शोधकर्ताओं ने त्वचा के एक ही हिस्से पर उस कपड़े का इस्तेमाल किया।

मूड को परखने के लिए शोधकर्ताओं ने हर सत्र के बाद तीन मनोचिकित्सकीय जाँचें की। तनाव के स्तर को जाँचने के लिए रक्त रक्तचाप और हृदयगति की जाँच भी की। हर भागीदार की सूँघने की शक्ति को परखने के लिए पूर्व में ही जाँचें की गईं।

अगले माह जर्नल में प्रकाशित होने वाले अध्ययन के मुताबिक लेमन आइल ऑयल में प्रफुल्लित कर देने वाले गुण हैं। सह लेखक और आंतरिक औषधि के प्रोफसर विलियम मालार्की ने कहा कि यह अभी तक का सबसे विस्तृत अध्ययन है, लेकिन मानव शरीर असीमित रूप से जटिल है।

अगर कोई मरीज इन तेलों का इस्तेमाल करता है और अच्छा महसूस करता है तो हमारे पास यह साबित करने के लिये कोई रास्ता नहीं है कि इससे उस मरीज का स्वास्थ्य नहीं सुधरेगा।
और भी
आध्यात्मिक हुईं पार्टी गर्ल
एक और बच्चा गोद लेंगी मैडोना
पाक नौसेना कॉलेज में धमाके, छह मरे
जोली को धमकी भरे फोन
अल कायदा के 28 आतंकी गिरफ्तार
जस्टिस चौधरी के परिजनों का उत्पीड़न जारी