मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
आध्यात्मिक हुईं पार्टी गर्ल
‘नौ सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली' यह कहावत हॉलीवुड सैलिब्रिटी और हिल्टन होटल की मालकिन पेरिस हिल्टन पर बिलकुल सटीक बैठती है।

तभी तो अपनी बिगड़ी हुई छवि को सुधारने के लिए पेरिस इन दिनों अध्यात्म का सहारा ले रही हैं। हाल ही में पेरिस को लॉस एंजिल्स में ‘बोधि ट्री’ नामक एक बुक स्टोर में बौद्ध धर्म से जुड़ी पुस्तकों को खरीदते हुए देखा गया।

उनके करीबी सूत्रों का मानना है कि पेरिस अपनी पार्टी गर्ल की छवि को सुधारने के लिए प्रयासरत हैं और उन्हें इसके लिए अध्यात्म का रास्ता सबसे आसान नजर आया।

उनके करीबी सूत्रों ने यह भी बताया कि हाल ही में पेरिस ने अध्यात्म से जुड़ी प्रसिद्ध पुस्तक ‘द पाथ एंड द पेंटेड शमन’ पुस्तक भी पढ़ी जिससे वह काफी प्रभावित हुई हैं और अपने मित्रों से बौद्ध धर्म पर वार्ताएँ भी कर रही हैं।
और भी
एक और बच्चा गोद लेंगी मैडोना
पाक नौसेना कॉलेज में धमाके, छह मरे
जोली को धमकी भरे फोन
अल कायदा के 28 आतंकी गिरफ्तार
जस्टिस चौधरी के परिजनों का उत्पीड़न जारी
मुशर्रफ के इस्तीफे की अफवाहें जोरों पर