पॉप संगीत की मलिका मैडोना भले ही मालावी शिशु डेविड बैंड्रा को गोद लेने के मामले में विवादास्पद क्यों न रही हों, मगर इससे उनका उत्साह जरा भी कम नहीं हुआ है और वह दोबारा एक शिशु को गोद लेने का मन बना रही हैं। ‘द संडे टैलीग्राफ’ नामक समाचार-पत्र को दिए गए एक साक्षात्कार में मैडोना ने अपनी इस इच्छा को जाहिर किया। उन्होंने कहा कि मैं अब एक और बालक गोद लेने का विचार कर रही हूँ।
गौरतलब है कि फिलहाल मैडोना अपनी अप्रैल में रिलीज होने वाली एलबम ‘हार्ड कैंडी’ को लेकर काफी उत्साहित हैं, जिसमें मैडोना के साथ जस्टिन टिंबरलेक और फैरेल विलियम्स ने भी काम किया है।
|