मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
अल कायदा के 28 आतंकी गिरफ्तार
सऊदी अरब में सुरक्षा बलों ने अल कायदा के 28 आतंकवादियों को गिरफ्तार कर लिया है। इन सभी लोगों पर आतंकवादी गतिविधियों को आर्थिक मदद पहुँचाने का आरोप है।

आंतरिक मामलों के मंत्रालय के प्रवक्ता ने बयान जारी कर कहा कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान के जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए ये आतंकवादी धन इकठ्ठा करते थे, लेकिन इसका इस्तेमाल आपराधिक गतिविधियों के लिए किया जाता रहा।

हाल की गिरफ्तारी से आतंकवादी गतिविधियों में दिसंबर महीने से गिरफ्तार होने वालों की संख्या बढ़कर 56 हो गई है। अरब न्यूज ने कहा है कि इसमें जाँच से पता चला है कि सभी आतंकवादी अल कायदा से संबंधित हैं।
और भी
जस्टिस चौधरी के परिजनों का उत्पीड़न जारी
मुशर्रफ के इस्तीफे की अफवाहें जोरों पर
ईरान पर प्रतिबंधों का शिकंजा कसा
जासूसी में लिया था ज्योतिषी का सहारा
दो तिहाई अमेरिकी अनिद्रा से ग्रस्त
जंगल की आग बुझाते 11 मरे