मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
मुशर्रफ के इस्तीफे की अफवाहें जोरों पर
पाकिस्तान में राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ पर कुर्सी छोड़ने का दबाव बनाने की खातिर मीडिया में भ्रामक सूचनाओं के प्रसार की रणनीति जोर पकड़ने लगी है।

कल एक निजी समाचार एजेंसी 'साना' ने राष्ट्रपति और सेनाध्यक्ष जनरल अशफाक परवेज कयानी की मुलाकात के बाद उच्च पदस्थ सूत्रों का हवाला देते हुए एक रिपोर्ट में दावा किया कि जनरल मुशर्रफ से इस्तीफा देने को कहा गया है तथा वे दो-तीन दिन में इस्तीफा दे देंगे।

मीडिया में खबर फैलने के बाद पाकिस्तानी सेना, राष्ट्रपति कार्यालय एवं राष्ट्रपति के सहयोगियों को मीडिया में स्पष्टीकरण जारी करने पड़े कि यह रिपोर्ट नितांत काल्पनिक है। सरकार के सक्रिय होने के बाद समाचार एजेंसी ने करीब एक घंटे बाद यह रिपोर्ट वापस ले ली।

सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल अतहर अब्बास तथा राष्ट्रपति के प्रवक्ता मेजर जनरल राशिद कुरैशी ने अलग-अलग स्पष्टीकरण में मीडिया रिपोर्ट को भ्रामक और असत्य करार दिया।

गौरतलब है कि इससे पूर्व जनरल मुशर्रफ के इस्तीफा देकर चुपचाप देश छोड़कर भाग जाने की रिपोर्टें आई थीं। विपक्षी दल भी नई सरकार बनने की दशा में जनरल मुशर्रफ के खिलाफ महाभियोग चलाने के बयानों से उन्हें दबाव में लाने की रणनीति पर चल रहे हैं।

जबकि राष्ट्रपति एवं उनके पक्षधरों और खुद सेना को ऐसी अफवाहों का खण्डन करने पर मजबूर होना पड़ रहा है।
और भी
ईरान पर प्रतिबंधों का शिकंजा कसा
जासूसी में लिया था ज्योतिषी का सहारा
दो तिहाई अमेरिकी अनिद्रा से ग्रस्त
जंगल की आग बुझाते 11 मरे
इराक में हिंसा में 24 लोगों की मौत
रिहाई से खुश हैं कश्मीरसिंह