मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
जासूसी में लिया था ज्योतिषी का सहारा
द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान एडोल्फ हिटलर से लड़ाई के लिए ब्रिटिश जासूसों ने एक ज्योतिषी का सहारा लिया था। यह खुलासा सामने आए गैर वर्गीकृत दस्तावेजों से हुआ।

हिटलर के निजी ज्योतिषियों द्वारा की गई भविष्यवाणियों का आकलन और मिलान कराने के लिए ब्रिटिश जासूसों ने भी अपनी मदद के लिए एक ज्योतिषी रख लिया।

ब्रिटेन के राष्ट्रीय संग्रहालय में जारी हुई फाइल से ब्रिटिश खुफिया एजेंसी एमआई 5 की निराशा भी झलकती है, क्योंकि उसके अधिकारियों ने ज्योतिषी लुईस डे वोहल को इस उच्चस्तरीय खुफिया दस्तावेज को सार्वजनिक करने से रोकने की कोशिश की।

डे वोहल ने अपनी ज्योतिषीय गणनाओं का जिक्र एक आत्मकथा में भी किया और कहा मैं अपने सितारों का कहना मानता हूँ। आकाश की खुफिया सेवा में एक साल रहने के बाद मुझे पता चला कि सितारे जासूसों की तरह थे जो सूचना जुटा सकते थे।
और भी
दो तिहाई अमेरिकी अनिंद्रा से ग्रस्त
जंगल की आग बुझाते 11 मरे
इराक में हिंसा में 24 लोगों की मौत
रिहाई से खुश हैं कश्मीरसिंह
'रामायण' पर फिल्म बनाएँगे विदेशी निर्माता
प्रिंस हैरी सिखाएँगे युद्ध के गुर