मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
जंगल की आग बुझाते 11 मरे
चीन के दो अलग-अलग प्रांतों के जंगलों में लगी आग को बुझाने के क्रम में 11 लोगों की मौत हो गई है। इस आशय की सूचना स्थानीय अधिकारियों ने दी है।

अधिकारियों ने बताया कि चीन के दक्षिणी फुजियान प्रांत में कल जंगल में लगी आग बुझाने के दौरान चार ग्रामीणों और वन विभाग के एक मजदूर की मौत हो गई।

सरकारी समाचार एजेंसी 'शिन्हुआ' ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि आग पर दो घंटे बाद काबू पाया जा सका। एजेंसी के अनुसार एक अन्य घटना में रविवार को मध्य हूनान प्रांत में जंगल में लगी आग बुझाने के प्रयास में छह ग्रामीणों की मौत हो गई।
और भी
इराक में हिंसा में 24 लोगों की मौत
रिहाई से खुश हैं कश्मीरसिंह
'रामायण' पर फिल्म बनाएँगे विदेशी निर्माता
प्रिंस हैरी सिखाएँगे युद्ध के गुर
अहमदीनेजाद का बुश पर प्रहार
पीपीपी उम्मीदवार की घोषणा गुरुवार को