अफगानिस्तान में 10 हफ्ते का समय बिताने के बाद स्वदेश लौटे प्रिंस हैरी युद्ध क्षेत्र में जाने वाले अन्य सैनिकों को वहाँ अपने अनुभव और जानकारी से अवगत कराएँगे।
फारवर्ड एयर कंट्रोलर के रूप में काम करने वाले 23 वर्षीय हैरी ने अग्रिम मोर्चे पर काम करते हुए जो कुछ सीखा है, उस अनुभव और तकनीकी पहलुओं से हाउसहोल्ड कैवेलरी के अपने साथी सदस्यों को अवगत कराएँगे।
अफगानिस्तान के हिंसाग्रस्त हेलमंड प्रांत में तैनाती के दौरान उन्होंने हवाई हमलों और तालिबानी लड़कों पर नजर रखने के लिए निगरानी व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाली।
राजगद्दी के तीसरे वारिस हैरी का सैन्य शिविर तालिबान लड़ाकों की ओर से लिए गए मोर्चे से महज 500 मीटर की दूरी पर थी। प्रत्येक दिन सैन्य शिविर पर मोर्टार और मशीनगन से हमले किए जाते थे।
इस बीच एक वरिष्ठ तालिबान कमांडर ने दावा किया कि प्रिंस हैरी के अफगानिस्तान पहुँचने के कुछ ही दिन बाद उसे इसकी जानकारी मिल गई थी। बहरहाल उसने स्वीकार किया उसके लड़ाके हैरी को नहीं तलाश पाए।
|