ईरानी राष्ट्रपति मेहमूद अहमदीनेजाद ने अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज बुश पर तीखा प्रहार करते हुए सोमवार को कहा कि उनके पास उनकी चेतावनी सुनने का समय नहीं है। शनिवार को बुश ने ईरानी राष्ट्रपति के बहुचर्चित इराक दौरे के पहले अहमदीनेजाद को चेतावनी दी थी आतंक का निर्यात बंद करो। जब अहमदीनेजाद से बुश की चेतावनी के बारे में पूछा गया तो अहमदीनेजाद ने कहा मुझे इस मामले में कोई सूचना नहीं मिली है। मेरे पास उनकी कही बात सुनने का समय नहीं है।
बुश सहित विदेशी नेताओं ने ईरानी नेता की खिल्ली उड़ाते हुए कहा था कि वह बिना घोषणा के इराक के दौरे पर गए। उन्होंने इसका बचाव करते हुए कहा कि मेरे इराक दौरे की घोषणा दो माह पहले की जा चुकी थी।
|