मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
विवाह नहीं करना चाहतीं टेरी हैचर
कहते हैं कि ‘शादी एक ऐसा लड्डू है, जिसे खाओ तो पछताओ और न खाओ तो भी पछताओ’, मगर अभिनेत्री टेरी हैचर शादी के इस लड्डू को नहीं खाकर भी बहुत खुश हैं।

जी हाँ, टेरी का मानना है कि वह अपने सिंगल स्टेटस से काफी खुश हैं और अपने जीवन में विवाह की आवश्यकता नहीं समझती हैं। 43 वर्षीय यह अभिनेत्री तलाकशुदा हैं और अभिनेता जॉन टैने के साथ अपनी नौ वर्षीय पुत्री एमेरसन रोज के साथ अकेले रह रही हैं।

उन्होंने कांटैक्टम्यूजिक को बताया कि मेरे जीवन में कई पुरुष आए और वे सभी मित्र मेरे लिए बेहद विशेष रहे हैं। मुझे खुशी है कि मैं अपने जीवन को बहुत व्यवस्थित तरीके से व्यतीत कर रही हूँ और मुझे अब अपना अकेलापन ही प्यारा है।

उन्होंने यह भी माना कि अब उनके लिए उनकी बेटी एमेरसन ही सब कुछ हैं और वह अब शादी के बंधन में नहीं बँधना चाहती हैं। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि मैं जीवन के चार दशक पार कर चुकी हूँ और अपनी उम्र के इस पड़ाव में बेहद खुश हूँ।
और भी
लिंडसे को है बेरोजगारी का डर
क्या ब्रिटनी कंगाल हो जाएँगी?
सुमात्रा द्वीप में भूकंप का जबर्दस्त झटका
रूसी कम्युनिस्ट अदालत जाएँगे
रॉक स्टार जेफ हीली नहीं रहे
अब्राहम लिंकन के पत्र ऑनलाइन