नशे और बुरी लतों का उपचार करा चुकीं हॉलीवुड अभिनेत्री लिंडसे लोहान को इन दिनों भविष्य में बेरोजगार होने का डर बुरी तरह से सता रहा है।
हाल ही में एक साक्षात्कार में लिंडसे ने माना कि उन्हें डर है कि कहीं उनकी वैधानिक मुसीबतों और उपचार प्रक्रिया से पूरी तरह बाहर निकलने के बाद उन्हें बेरोजगारी का सामना न करना पड़े।
21 वर्षीय इस अभिनेत्री ने कांटैक्टम्यूजिक.कॉम को एक साक्षात्कार में बताया कि फिलहाल अभी में एक अच्छा किरदार और अच्छी स्क्रिप्ट की तलाश में हूँ। मैं हमेशा से व्यस्त रहती थी पर अभी कुछ महीनों से मेरे पास कोई काम नहीं है।
उन्होंने यह भी कहा कि अब मुझे यह समझ में आ गया है कि किस तरह से मैं बेरोजगार हो रही हूँ और मुझे रात-दिन आजकल इसी बात का डर सताता रहता है।
|