मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
क्या ब्रिटनी कंगाल हो जाएँगी?
पॉप गायिका ब्रिटनी स्पीयर्स के सितारे इन दिनों सचमुच गर्दिश में हैं। अपनी मुसीबतों से छुटकारा पाने के लिए जिस तरह से वह पैसा पानी की तरह बहा रही हैं, उनके वित्तीय सलाहकारों का मानना है कि इससे चार साल के भीतर ब्रिटनी कंगाल हो सकती हैं।

हाल ही में न्यायालय द्वारा रिलीज हुए कुछ दस्तावेजों में पाया गया है कि ब्रिटनी की 80 मिलियन की जमा पूँजी में अब इनके पास सिर्फ 20 मिलियन ही बचे हैं।

पिछले सप्ताह ही ब्रिटनी के अभिभावक जेमी और लाइने स्पीयर्स ने लॉस एंजिल्स न्यायालय के एक वकील को ब्रिटनी की माँ के साथ मिलकर उनके वित्तीय प्रबंधन के लिए नियुक्त किया है।

टाइम्स ऑनलाइन को उनके वित्तीय सलाहकार ने बताया कि ब्रिटनी की फिजूलखर्ची और घर खरीदने का उनका नशा चार सालों के भीतर उन्हें गरीब बना सकता है।

वहीं उनके करीबी मित्र मानते हैं कि ब्रिटनी का उपचार काफी सकारात्मक तरीके से चल रहा है, जिससे यह मान सकते हैं कि अपने अभिभावकों की सहायता से जल्द ही वह मुख्यधारा में आ सकती हैं।
और भी
सुमात्रा द्वीप में भूकंप का जबर्दस्त झटका
रूसी कम्युनिस्ट अदालत जाएँगे
रॉक स्टार जेफ हीली नहीं रहे
अब्राहम लिंकन के पत्र ऑनलाइन
परमाणु समझौते को खतरा-उ.कोरिया
रूसी चुनाव परिणामों से यूरोप चिंतित