मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
पुतिन की मेदवेदेव को बधाई
रूसी राष्ट्रपति ब्लादीमीर पुतिन ने दिमित्रि मेदवेदेव को राष्ट्रपति पद के लिए हुए चुनाव के प्रारंभिक परिणामों में उनकी भारी जीत पर बधाई दी है। रविवार को संपन्न हुए इन चुनावों के अभी तक के परिणामों के बाद उनका रूस का नया राष्ट्रपति बनना पक्का हो गया है।

पुतिन ने क्रेमलिन के निकट लाल चौक में हो रहे एक संगीत समारोह में कहा कि इतनी बडी जीत अपने साथ कई जिम्मेदारियाँ भी लाती है। पुतिन ने इन चुनावों में गड़बड़ियों के आरोपों को नकारते हुए कहा कि मतदान संविधान के कड़े अनुपालन के हिसाब से किया गया है।

इस समारोह में उनके साथ आए मेदवेदेव ने कहा कि यह जीत उस रास्ते पर चलने की गारंटी है जिसे हमने चुना है। यह वह रास्ता है जिस पर हम पिछले आठ साल से सफलतापूर्वक चलते आ रहे हैं। उन्होंने देशवासियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि मैं उन सभी लोगों का शुक्रगुजार हूँ जिन्होंने मुझे मत दिया, साथ में उन लोगों का भी जिन्होंने अन्य उम्मीदवारों को वोट दिए।

उन्होंने कहा कि मतदान से स्पष्ट हो गया है कि हमें पुतिन के बताए रास्ते पर चलना होगा। हम लोग मिलजुलकर आगे बढ़ सकते हैं और मिलजुल के ही विजय हासिल कर सकते हैं।
और भी
मुशर्रफ हैं पाक की असली समस्या-शरीफ
करगिल लड़ाई की जाँच चाहते हैं शरीफ
मरीजों के साथ नर्सों का प्रेम प्रसंग
सिडनी में वार्षिक समलैंगिक परेड
पाक में फिदायीन हमला, 40 मरे
इसराइल सैन्य कार्रवाई रोके-मून