मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
पाक में फिदायीन हमला, 40 मरे
पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर सीमांत प्रांत में रविवार को एक पारंपरिक कबीलाई बुजुर्गों की परिषद जिरगा के दौरान हुए आत्मघाती विस्फोट में कम से कम 40 लोग मारे गए और 35 घायल हो गए।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि जिरगा के समाप्त होने के तत्काल बाद हमलावर बैठकस्थल में घुसा और विस्फोट कर स्वयं को उड़ा लिया जिससे 30 लोग मौके पर मारे गए और शेष लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

गंभीर रूप से घायल 15 लोगों को पेशावर के लेडी रिडींग अस्पताल में भर्ती कराया गया है और अन्य घायलों को कोहट तथा पेशावर के अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

हाल के चुनावों में पराजित हुए नूर जमान अफरीदी भी इस हमले में मारे गए जबकि सीनेटर रज्जाक के पिता घायल हो गए।

स्थानीय कबाइली नेता हाजी सैफ वजीर ने जिरगा बुलाया था। हमले के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ दी गई है। विस्फोट उस समय हुआ जब कबाइली नेता डेरा आदमखेल के कबाइली क्षेत्र में सुरक्षा की स्थिति पर चर्चा के लिए एक जिरगा के लिए एकत्र हुए थे।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि आसपास के नगरों के अस्पतालों में आपात स्थिति की घोषणा कर दी गई है। उल्लेखनीय है कि इस वर्ष आतंकवादी घटनाओं में 450 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं।
और भी
इसराइल सैन्य कार्रवाई रोके-मून
विशालकाय सरीसृप का जीवाश्म मिला
नेपाली चुनाव में माओ युवाओं की फौज
हसीना को रिहा करने की माँग
लाखों पाउंड का कर्ज छोड़ गए पावरोती
इसराइल को उखाड़ फेंकेंगे-ईरान