मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
इसराइल सैन्य कार्रवाई रोके-मून
संयुक्त राष्ट्र महासचिव ॉन की मून ने गाजा पट्टी में इसराइल की फिलिस्तीनी विद्रोहियों के खिलाफ 'अत्यधिक बल प्रयोग' की निंदा करते हुए वहाँ जारी हिंसा को जल्द से जल्द समाप्त करने की अपील की है, जिसमें कल 61 लोग मारे गए थे।

इस बीच गाजा पट्टी इलाके में इसराइली वायुसेना के फिलिस्तीनी प्रधानमंत्री इस्माइल हनीया के कार्यालय पर आज तड़के किए गए हमले से स्थिति और गंभीर हो गई है। फिलिस्तीनी विद्रोहियों के खिलाफ इसराइली सैनिकों की गत चार दिनों से जारी कार्रवाई में अभी तक 96 लोग मारे जा चुके हैं।

मून ने गाजा पट्टी में जारी सैन्य कार्रवाई के मामले पर संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में सुरक्षा परिषद की आपात बैठक में स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए इसराइल से सैनिक हमले तुरंत रोकने की माँग की तथा फिलिस्तीनी इस्लामी विद्रोहियों से भी राकेट हमले नहीं करने की अपील की।

उन्होंने माना इसराइल ो आत्मरक्षा का अधिकार है, लेकिन आत्मरक्षा के नाम पर फिलिस्तीनियों के खिलाफ अत्यधिक बल प्रयोग निंदनीय है, जिसमें बच्चों और महिलाओं सहित अनेक नागरिक भी मारे गए हैं।

आज सुबह भारतीय समयानुसार करीब साढ़े पाँच बजे एक इसराइली विमानों ने गाजा शहर में स्थित प्रधानमंत्री इस्माईल हनियाह के कार्यालय पर तीन प्रक्षेपास्त्र दागे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इसराइली हेलीकॉप्टरों के हमले में प्रधानमंत्री कार्यालय की इमारत सहित कई अन्य इमारतें नष्ट हो गईं, लेकिन किसी के हताहत होने की फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक हमले के वक्त इमारतों में कोई मौजूद नहीं था।
और भी
विशालकाय सरीसृप का जीवाश्म मिला
नेपाली चुनाव में माओ युवाओं की फौज
हसीना को रिहा करने की माँग
लाखों पाउंड का कर्ज छोड़ गए पावरोती
इसराइल को उखाड़ फेंकेंगे-ईरान
मोर्चे पर लौटना चाहते हैं हैरी