मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
विशालकाय सरीसृप का जीवाश्म मिला
नार्वे के वैज्ञानिकों ने अब तक के सबसे विशालकाय समुद्री सरीसृप का जीवाश्म उत्तरी ध्रुव में मिलने का दावा किया है, जिसकी लंबाई 50 फुट है।

इस विशालकाय समुद्री सरीसृप का जीवाश्म अब तक खोजे गए 40 सरीसृपों के जिवाश्मों में से एक है। प्लीसोर नाम के इस सरीसृप के जीवाश्म की खोज वर्ष 2006 में गई थी और यह 15 मीटर अथवा 50 फुट लंबा था।

इस बारे में जीवाश्म विशेषज्ञ रिचर्ड फारेस्ट ने कहा कि यह जीव बहुत ताकतवर शिकारी होते थे। इन्हें द मान्सटर के बराबर बड़ा और उसी की जाति के माने जाते हैं।

उन्होंने कहा कि एक बड़े प्लीसोर के सिर की तुलना मगरमच्छ के सिर से करने पर पता चलता है कि इनके जबड़े मगरमच्छों से अधिक ताकतवर थे, जिसके कारण वे उनसे शक्तिशाली शिकारी साबित होते होंगे। एक बड़ा प्लीसोर अपने जबड़े में एक छोटी कार को दबाकर उसे दो टुकड़ों में काटने की शक्ति रखता था।

फारेस्ट ने बताया कि खोजे गए जीवाश्म में प्लीसोर के थुथनी, कुछ दाँत, रीढ़ और कंधे की हड्डी शामिल है, लेकिन दुर्भाग्य से उसकी खोपड़ी घिस चुकी है।
और भी
नेपाली चुनाव में माओ युवाओं की फौज
हसीना को रिहा करने की माँग
लाखों पाउंड का कर्ज छोड़ गए पावरोती
इसराइल को उखाड़ फेंकेंगे-ईरान
मोर्चे पर लौटना चाहते हैं हैरी
हैरी पॉटर का नशीला जादू