लुसियानो पावरोती जब तक जिए इटली के सबसे बड़े ओपेरा स्टार बनकर जिए, लेकिन जब बीते वर्ष उनका निधन हुआ उस समय उन पर कम से कम सत्तर लाख पाउंड का कर्ज था।
अमाशय के कैंसर के कारण 71 वर्ष की उम्र में चल बसे पावरोती के बारे में यह खुलासा तब हुआ जब उनके बैंक के खातों की जाँच-पड़ताल हुई।
बैंक खातों से संबंधित दस्तावेजों को पिछले सप्ताह ही एक नोटरी जार्जियो केरीयानी द्वारा मोडेना की एक अदालत के समक्ष प्रस्तुत किया गया। अदालत में प्रस्तुत दस्तावेजों में ओपेरा स्टार की सम्पत्ति का ब्योरा भी दिया गया है जिसमें इटली की तीन आलीशान कोठियाँ और एक अपार्टमेंट शामिल हैं। इस सम्पत्ति की अनुमानित कीमत के बारे में कोई भी ब्योरा नहीं दिया गया।
|