मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
मोर्चे पर लौटना चाहते हैं हैरी
अफगानिस्तान में दस सप्ताह बिताकर लौटे ब्रिटेन के राजकुमार सेकंड लेफ्टिनेंट हैरी का कहना है कि वे कोई नायक नहीं हैं और वे जल्द ही दोबारा मोर्चे पर लौटना चाहते हैं।

लेकिन दूसरी ओर सेना का कहना है कि कम से कम अगले एक वर्ष तक राजकुमार हैरी को मोर्चे पर भेजने का उसका कोई इरादा नहीं है।

ब्रिटेन के राजकुमार हैरी ने कहा कि मैं जानता हूँ कि ऐसे कई लोग हैं जो इस तरह की बात सोचते हैं। जहाँ तक मेरा मानना है मैं जल्द से जल्द दोबारा मोर्चे पर जाना चाहता हूँ।

दूसरी ओर ब्रिटिश सेना के जनरल स्टाफ के प्रमुख जनरल सर रिचर्ड डेन्नाट ने हैरी की मोर्चे पर जल्द वापसी की संभावनाओं को नकार दिया। उन्होंने कहा कि अगले 12 या 18 महीनों तक हैरी को कहीं तैनात नहीं किया जाएगा।

राजकुमार हैरी ने कहा कि मोर्चे पर उनकी तरह हजारों सैनिक तैनात हैं। उन्होंने कहा कि ये सैनिक सही मायने में नायक हैं। ये वे नायक हैं, जो बारूदी सुरंगों का सामना करते हैं। कुछ सैनिक ऐसे हमलों में घायल हुए हैं।

हैरी के पिता राजकुमार चार्ल्स ने कहा कि उन्हें अपने पुत्र पर गर्व है और हैरी की सकुशल वापसी पर उन्होंने राहत की साँस ली है। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री गॉर्डन ब्राउन ने भी राजकुमार हैरी के प्रयासों की सराहना की।
और भी
हैरी पॉटर का नशीला जादू
स्वाद का बीमा..!
एंजिलिना की गुजारिश
लिंडसे ने निजी जीवन का खुलासा किया
कश्मीर बाद में देख लेंगे-जरदारी
हत्या के मामले में शाहबाज शरीफ बरी