भारतीय व्यंजनों का नाम सुनकर ही मुँह में पानी आ जाता है। यह भारतीय व्यंजनों की बढ़ती लोकप्रियता ही तो है, जो आज भारत के साथ-साथ विश्व के हर कोने में यह अपनी अलग पहचान बना रहे हैं।
आपको सुनकर हैरानी होगी कि हाल ही में ब्रिटेन में रहने वाले एक भारतीय मूल के शेफ जो वहाँ पर ‘करी’ व्यंजनों के लिए प्रसिद्ध हैं, उन्होंने अपने इस व्यंजन के स्वाद का एक मिलियन पाउंड का बीमा करवाया है।
संजय सिगत नामक इस शेफ की भारतीय व्यंजनों को बनाने की अपनी ही विधि और अपना ही अलग स्वाद है, जो ब्रिटेन के पबों में काफी लोकप्रिय है। 39 वर्षीय इस शेफ ने लंदन के करीब हर शीर्ष के रेस्टोरेंट में काम कर चुके हैं।
वर्तमान में संजय एक फूड कंपनी में कार्यरत हैं, जो जेडीवेदरस्पून की पब चेन को भोजन सप्लाई करती है। जेडी के प्रवक्ता के अनुसार संजय इस कदर लोकप्रिय हैं कि उनका यह बीमा वाजिब है।
|