मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
एंजिलिना की गुजारिश
हॉलीवुड अभिनेत्री एंजिलिना जोली की समाजसेवा उन्हें हॉलीवुड में एक अलग ही छवि देती है। हाल ही में जोली ने अमेरिकी सरकार को एक पत्र भेजा है, जिसमें उन्होंने इराकी शरणार्थियों से मानवीय व्यवहार करने का निवेदन किया है।

गौरतलब है कि ऑस्कर विजेता यह अभिनेत्री शरणार्थियों के लिए बनी युनाइटेड नेशन्स हाईकमिश्नर में सद्‍भावना राजदूत हैं। उनके इस पत्र का शीर्षक ‘स्टेइंग टू हेल्प इन इराक’ था।

हाल ही में जोली ने युद्ध के प्रभावित क्षेत्रों का दौरा भी किया था तथा चार लाख से अधिक बेघर लोगों को लेकर अपनी चिंता व्यक्त की थी। उनका मानना है कि देश में करीब दो लाख शरणार्थी चिंतनीय स्थिति में हैं।

इस लेख में उन्होंने लिखा है कि मेरा मानना है कि ऐसी परिस्थितियों में हमारे विकास का कोई फायदा नहीं है। हमें अपने वित्तीय व भौतिक नीतियों पर एक बार फिर से विचार करना चाहिए।
और भी
लिंडसे ने निजी जीवन का खुलासा किया
कश्मीर बाद में देख लेंगे-जरदारी
हत्या के मामले में शाहबाज शरीफ बरी
ग्वाटेमाला में बस हादसा, 45 मृत
ईरान पर नए प्रतिबंध की तैयारी
'बुश सैनिकों को अभी वापस न बुलाएँ'