मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
लिंडसे ने निजी जीवन का खुलासा किया
हाल ही में हॉलीवुड अभिनेत्री लिंडसे लोहान ने अपनी पिछले कुछ सालों की दिक्कतों के बारे विषय में बताया। इस 21 वर्षीय अभिनेत्री ने साक्षात्कार के दौरान माना कि किस तरह से वह ड्रग्स और दूसरी बुरी आदतों के करीब आईं।

पीपुल नामक पत्रिका को दिए गए इस साक्षात्कार में उन्होंने बताया कि मुझे जीवन में कई बार बहुत मुश्किल दौर से गुजर चुकी हूँ और यह तरीका मुझे अपनी मुश्किलों से छिपने का लगा।

उन्होंने बताया कि मुझे कभी भी पिता का वो प्यार नहीं मिला, जो मिलना चाहिए था और काम का दबाव हमेशा मुझ पर बना रहा। इस भागदौड़ में मुझे सिर्फ एक रास्ता दिखा दिया कि पार्टियों में जाऊँ, मौज-मस्ती करूँ और नशे में सब भूल जाऊँ।

उन्होंने यह भी कहा कि मैं यह भूल गई कि इससे मेरी जिंदगी भर की मेहनत पर गलत प्रभाव पड़ रहा है। अब मैं अपने काम पर पूरा ध्यान देना चाहती हूँ और एक अच्छी स्क्रिप्ट की तलाश में हूँ।
और भी
कश्मीर बाद में देख लेंगे-जरदारी
हत्या के मामले में शाहबाज शरीफ बरी
ग्वाटेमाला में बस हादसा, 45 मृत
ईरान पर नए प्रतिबंध की तैयारी
'बुश सैनिकों को अभी वापस न बुलाएँ'
इसराइली हमले में 12 फिलिस्तीनी मरे