मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
ग्वाटेमाला में बस हादसा, 45 मृत
ग्वाटेमाला से अल सल्वाडोर जा रही एक यात्री बस के पलट जाने से कम से कम 45 यात्रियों की मौत हो गई।

मीडिया रिपोर्ट और आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि कल देर रात हुई इस दुर्घटना में कम से कम 15 अन्य घायल हो गए। लेकिन अपुष्ट रिपोर्टों के मुताबिक घायलों में से दो लोगों की स्थानीय अस्पताल में ही मृत्यु हो गई थी।

ग्वाटेमाला के उपराष्ट्रपति रेफियल एस्पादा घटना के बाद तुरंत राजधानी के बाहरी इलाके में स्थित अस्पताल में घायलों को देखने गए।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि दुर्घटना का कारण बस की तेज गति थी। अंधेरे के कारण चालक बस से नियंत्रण खो बैठा और बस खाई में जा गिरी। अंधेरे के कारण बचाव कार्य में कठिनाई आई।
और भी
ईरान पर नए प्रतिबंध की तैयारी
'बुश सैनिकों को अभी वापस न बुलाएँ'
इसराइली हमले में 12 फिलिस्तीनी मरे
महसूद घोषित अपराधी करार
जरदारी आतंकियों के निशाने पर
गिलानी प्रधानमंत्री पद की दौड़ में