मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
'बुश सैनिकों को अभी वापस न बुलाएँ'
एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक इराक में उच्च स्तरीय अमेरिकी कमांडर राष्ट्रपति ॉर्ज डब्ल्यू बुश से आग्रह करेंगे कि इराक से अमेरिकी सैनिकों को वापस बुलाने की योजना सितंबर से पहले न बनाई जाए।

जनरल डेविड पेट्रास और राजदूत रियान क्रोकर अप्रैल में बगदाद से वाशिंगटन लौटेंगे और कांग्रेस को बताएँगे कि वहाँ युद्ध रणनीति किस तरह काम कर रही है और सैन्य स्तर के निर्णय कैसे लिए जा रहे हैं। पिछले दिनों पेट्रास मध्य जुलाई में सैनिकों के पूरी तरह वापस आने की हाल में ही बनी योजना का फिर से निर्धारण करने की बात कह चुके हैं।

व्हाइट हाउस पर पत्रकारों से बातचीत में अधिकारी ने बताया कि पेट्रास अप्रैल में अपनी एक रिपोर्ट में सिफारिश करेंगे कि 4 से 6 हफ्तों तक इस बारें में कोई विचार न किया जाए। जिसका मतलब है कि मध्य अगस्त या सितंबर से पहले नयी योजना नहीं आएगी।
और भी
इसराइली हमले में 12 फिलिस्तीनी मरे
महसूद घोषित अपराधी करार
जरदारी आतंकियों के निशाने पर
गिलानी प्रधानमंत्री पद की दौड़ में
पाक में आत्मघाती हमला, 35 मरे
प्रिंस हैरी को वापस बुलाया गया