पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुटटो की आत्मघाती बम हमले में हुई हत्या के मामले में सुरक्षा बलों ने तालिबान समर्थक कबाइली कमांडर बैतुल्लाह महसूद सहित चार आतंकवादियों को घोषित अपराधी करार दिया गया है।
संयुक्त जाँच दल ने 60 दिनों की गहन तहकीकात के बाद अपनी रिपोर्ट में पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) की नेता की हत्या के लिए बैतुल्लाह महसूद तथा तीन अन्य आतंकवादियों अब्दुल्ला उर्फ सद्दाम, इकरामुल्लाह तथा अकोरा खत्ताक के एक मौलवी को घोषित अपराधी करार दिया है।
सूत्रों ने बताया कि इस मामले में गिरफ्तार छह आतंकवादी शेर जमाँ, उसका 15 वर्षीय भतीजा ऐतजाज शाह, राशिद तुराबी, सईद उर्फ बिलाल, हसनैन गुल तथा रफाकत के खिलाफ चालान तैयार कर लिया गया है तथा अदालत में पेश किया जाना है।
सूत्रों के अनुसार इन छहों ने अपना अपराध कथित रूप से कबूल लिया है।
|