मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
जरदारी आतंकियों के निशाने पर
पाकिस्तान में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन विभाग ने महत्वपूर्ण राजनीतिक नेताओं और सुरक्षा एजेंसियों के बड़े अधिकारियों पर आत्मघाती बम हमले होने की चेतावनी दी है।

आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा चारों प्रांतीय सरकारों एवं पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर सरकार को जारी एक परामर्श में कहा गया है कि कई आत्मघाती हमलावर कबाइली क्षेत्रों से निकल कर देशभर में घूम रहे हैं। उनका निशाना आसिफ अली जरदारी, मख्दूम अमीन, फहीम शेख, राशिद अहमद तथा कई अन्य महत्वपूर्ण राजनेता एवं सुरक्षा एजेंसियों के आला अफसर हैं।

पंजाब प्रांत में पुलिस ने रिपोर्ट मिलते ही तत्काल सभी जिलों में सुरक्षा बढ़ाए जाने के निर्देश जारी किए हैं।
और भी
गिलानी प्रधानमंत्री पद की दौड़ में
पाक में आत्मघाती हमला, 35 मरे
प्रिंस हैरी को वापस बुलाया गया
लक्ष्मी मित्तल का घर बिकेगा
मुशर्रफ का होटल बिल 63 लाख!
बांग्लादेश में नाव डूबी, 39 मरे