मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
गिलानी प्रधानमंत्री पद की दौड़ में
पाकिस्तान में नई सरकार के गठको लेकर तेज हुई सियासी प्रक्रिया के बीच पूर्व स्पीकर यूसुफ रजा गिलानी प्रधानमंत्री पद के सशक्त उम्मीदवार के रूप में उभरे हैं।

सियासी संकेतों से यह स्पष्ट हो गया है कि नया प्रधानमंत्री सिंध प्रांत से नहीं बनेगा। गिलानी के अलावा गुजरात के अहमद मुख्तार तथा शाह अहमद कुरैशी का नाम भी उम्मीदवार के रूमें लिया जा रहा है।

पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) सूत्रों के हवाले से 'दि न्यूज' ने खबर दी है कि गिलानी पार्टी के सह अघ्यक्ष आसिफ अली जरदारी की पसंद हैं। पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गिलानी को कई वर्षों तक मिथ्या आरोपों के कारण जेमेभी रहना पड़ा है।

कल रात इस्लामाबाद में जरदारी की पत्रकारों से अनौपचारिक मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवारों में मात्र गिलानी ही उपस्थित थे। मखदूम अमीन फहीम की उम्मीदवारी संकट में आ जाने के संकेत हैं। इसकी वजह जरदारी की गैरजानकारी में उनकी कई महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात है।
और भी
पाक में आत्मघाती हमला, 35 मरे
प्रिंस हैरी को वापस बुलाया गया
लक्ष्मी मित्तल का घर बिकेगा
मुशर्रफ का होटल बिल 63 लाख!
बांग्लादेश में नाव डूबी, 39 मरे
पाक में सरकार का गठन मार्च मध्य तक