मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
मुशर्रफ का होटल बिल 63 लाख!
पाकिस्तानी सीनेटरों ने राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ की हाल की ब्रिटेन यात्रा में 63 लाख रुपए के होटल के लंबे-चौड़े बिल पर तीखा एतराज जताते हुए कहा है कि इससे देश के खजाने पर भारी बोझ पड़ा है।

पिछले माह 10 दिन की अपनी यूरोपीय यात्रा के दौरान मुशर्रफ ने तीन दिन लंदन में हाइड पार्क के निकट एक ऑलीशान होटल के रॉयल सूइट में गुजारे। उनके तीन दिन के प्रवास का बिल 63 लाख पाकिस्तानी रुपए आए।

मुत्ताहिदा मजलिस-ए-अमल के सीनेटर आजम स्वाती ने सीनेट में व्यवस्था का प्रश्न उठाते हुए कल कहा कि होटल ने एक रात के 21 लाख रुपए लिए।

जब यह राशि सीनेट में पेश की गई तो कोई भी कार्यवाहक मंत्री मुशर्रफ के बचाव में आगे नहीं आया। मंत्रियों और सलाहकारों समेत मुशर्रफ का पूरा अमला उसी होटल में ठहरा। इस होटल में नामी-गिरामी हस्तियाँ ठहरती हैं।
और भी
बांग्लादेश में नाव डूबी, 39 मरे
पाक में सरकार का गठन मार्च मध्य तक
केमिकल अली को फाँसी की मंजूरी
निकोल ने नहीं पी शराब
गर्भवती नहीं हैं केटी होम्स
ब्रिटनी और पेरिस नापसंद