हॉलीवुड अभिनेत्री व अभिनेता टॉम क्रूज की पत्नी केटी होम्स ने खुद से जुड़ी सभी अफवाहों पर लगाम लगाते हुए अपने गर्भवती होने की खबर को साफ तौर पर नकारा है।
काफी दिनों से कयास लगाए जा रहे थे कि केटी दूसरी बार गर्भवती हैं और जल्द ही टॉम और क्रूज की दुनिया में एक नया मेहमान आने वाला है। यूएसमैगजीन.कॉम को दिए गए एक साक्षात्कार में उन्होंने माना कि वह गर्भवती नहीं हैं और अभी वे और क्रूज इस विषय पर कोई विचार नहीं कर रहे हैं।
कुछ समय पहले ही ओके नामक पत्रिका ने केटी के विषय में प्रकाशित किया था कि इन दिनों उनके चेहरे की चमक और हाव-भाव बिल्कुल गर्भवती महिलाओं जैसे हैं। इसलिए इस बात की काफी संभावना हो सकती हैं कि वह गर्भवती हैं।
गौरतलब हैं कि ‘इंटरटेन्मेंट टुनाइट’ को कुछ दिनों पहले दिए गए एक साक्षात्कार में उन्होंने माना था कि वह और क्रूज अपना परिवार अवश्य बढ़ाएँगे पर अभी नहीं। इसके लिए इन दोनों को समय चाहिए।
|