मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
जे.के.रोलिंग ने मुकदमा दायर किया
हैरी पॉटर श्रृंखला की लेखिका जे.के.रोलिंग ने बुधवार को मैनहट्टन में अपने एक प्रशंसक के खिलाफ मुकदमा दायर किया है।

यह प्रशंसक हैरी पॉटर की लेखिका की शब्दावली को अनधिकृत रूप से प्रकाशित करवाने का प्रयास कर रहा है। स्टीव वेंडर आर्क नामक यह प्रशंसक एक वेबसाइट का संपादक है, जिस पर हैरी की जादुई दुनिया से जुड़े लेख और अन्य जानकारी हैरी के ही प्रशंसकों द्वारा डाली जाती है।

रोलिंग ने मुकदमे के कागज में कहा कि वेबसाइट के मालिक और संभावित प्रकाशक आरडीआर बुक्स द्वारा शब्दावली के प्रकाशन और वेबसाइट पर डाली गई सामग्री स्वीकार करने के लिए उन पर लगातार दबाव बना रहे हैं।

बुधवार को दायर किए गए मुकदमे में रोलिंग ने कहा है, मैं स्वयं हैरी पॉटर का अनोखा विश्वकोष तैयार करना चाहती हूँ। हैरी पॉटर बुक्स के कॉपीराइट अधिकार मुझे प्राप्त हैं और उन्हें सुरक्षित रखने का मैं प्रयास कर रही हूँ, मेरे इस प्रयास को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि यदि आरडीआर के इस प्रयत्न को स्वीकारा जाता है तो निश्चित रूप से हैरी के वास्तविक इंटरनेट प्रशंसकों की भावनाओं को ठेस पहुँचेगी।

रोलिंग के अनुसार ऐसे में सभी लेखक अपनी रचनाओं को सुरक्षित रखने के लिए और भी सख्ती करने को बाध्य होंगे जिससे सच्चे प्रशंसकों को भी किसी लेखक की रचना से संबंधित रचनात्मक कार्य करने में भी दिक्कत आएगी।
और भी
मुशर्रफ पर महाभियोग का खतरा
नासा ने किया चाँद का नक्शा तैयार
मुशर्रफ के लिए अमेरिका का नरम रुख
पश्चिम एशिया में हिंसा बढ़ी
प्रति 100 वयस्कों में से एक जेल में
इसराइली हमले में 18 लोगों की मौत