मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
मुशर्रफ पर महाभियोग का खतरा
पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ पर महाभियोग चलाए जाने का खतरा बढ़ता जा रहा है।

अमेरिका के एक शीर्ष खुफिया अधिकारी के मुताबिक पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी), पाकिस्तान मुस्लिम लीग (एन), अवामी नेशनल पार्टी और निर्दलीय सांसदों के बीच गठबंधन होने की संभावना प्रबल होने के कारण मुशर्रफ पर महाभियोग चलाए जाने का खतरा बढ़ गया है।

गौरतलब है कि जानकारों ने आशंका जताई है कि अगर पीपीपी, पीएमएल (एन) और एएनपी गठबंधन को निर्दलीय सांसदों का समर्थन मिल गया तो मुशर्रफ के लिए स्थिति खराब हो सकती है।

राष्ट्रीय खुफिया एजेंसी के निदेशक माइकल मैक्कोनेल का कहना है कि मुशर्रफ के भविष्य का निर्धारण अब निर्दलीय सांसदों पर आ टिका है। ये निर्दलीय सांसद पाकिस्तान की राजनीति में भूचाल ला सकते हैं।

नए राजनीतिक गठबंधन को दो तिहाई बहुमत के लिए 272 सांसदों की दरकार है, लेकिन अगर निर्दलीय सांसद इस गठबंधन के साथ हो जाए तो मुशर्रफ के लिए स्थिति विकट हो जाएगी।

मैक्कोनेल के मुताबिक अमेरिका पाकिस्तान की रातनीति पर नजर रखे हुए है और अब देखना होगा कि नया राजनीतिक गठबंधन मुर्शरफ के साथ पाकिस्तान का भविष्य कैसे तय करेगा।
और भी
नासा ने किया चाँद का नक्शा तैयार
मुशर्रफ के लिए अमेरिका का नरम रुख
पश्चिम एशिया में हिंसा बढ़ी
प्रति 100 वयस्कों में से एक जेल में
इसराइली हमले में 18 लोगों की मौत
जानबूझकर उजागर नहीं की हैरी की मौजूदगी