मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
पश्चिम एशिया में हिंसा बढ़ी
संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने दक्षिणी इसराइल और गाजा में हाल ही में बढ़ी हिंसा पर चिंता जाहिर की और स्थिति को तत्काल सामान्य करने की जरूरत पर जोर दिया है।

बान ने एक बयान में कहा है हिंसा को तत्काल शांत करने की जरूरत है तथा राजनीतिक प्रक्रिया को जारी रखने में कोई प्रतिरोध नहीं होना चाहिए।

हाल ही में हमास ने इसराइल के खिलाफ रॉकेट दागा था जिसके बाद बुधवार को हिंसा तेज हो गई और एक इसराइली नागरिक मारा गया। इस घटना की निंदा करते हुए महासचिव ने कट्टरपंथी फ‍िल‍िस्तीनी समूह तथा अन्य उग्रवादी संगठनों से ऐसी उग्रवादी घटनाओं को बंद करने का आह्वान किया।

उन्होंने इसराइल के हमले में गाजा में एक नवजात शिशु सहित चार फ‍िल‍िस्तीनी बच्चों के मारे जाने की भी निंदा की।

बान ने इसराइल से अधिकतम संयम बरतने और अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानूनों का पालन करने का आह्वान किया।

इस बीच संयुक्त राष्ट्र की पश्चिम एशिया में फ‍िल‍िस्तीनी शरणार्थियों के लिए राहत एवं कार्य एजेंसी ने पुष्टि की कि उसके द्वारा संचालित एक स्कूल के परिसर में बुधवार को छह माह का एक फ‍िल‍िस्तीनी बच्चा मारा गया था। यह स्कूल उस स्थान पर है जहाँ बुधवार को इसराइल ने हवाई हमला किया था।

यह बच्चा स्कूल के एक गार्ड का पोता था। गार्ड परिसर में ही रहता है और स्कूल की निगरानी करता है।
और भी
प्रति 100 वयस्कों में से एक जेल में
इसराइली हमले में 18 लोगों की मौत
जानबूझकर उजागर नहीं की हैरी की मौजूदगी
जवान दिखने की चाह बढ़ा सकती है बीमारी
12 तमिल शरणार्थी भारत पहुँचे
शरीफ का राष्ट्रपति बनने से इनकार