मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
इसराइली हमले में 18 लोगों की मौत
इसराइल द्वारा हमस के शासन वाले गाजा शहर पर किए गए हवाई हमले में चार बच्चे एवं चार नागरिक समेत 10 आतंकवादियों की मौत हो गई।

गौरतलब है कि यह हमला इस्लामिक आतंकवादियों द्वारा किए गए राकेट हमले के लिए बड़ी कीमत चुकाने की इसराइली प्रधानमंत्री एहुद ओलमर्ट की प्रतिज्ञा के बीच की गई।

फलस्तीनी चिकित्सकों ने कहा कि कल इसराइली हवाई हमले में उत्तरी शहर जबालिया में जिन बच्चों की मौत हुई, उनकी उम्र 8, 9, 11 और 12 वर्ष है।

इसके अलावा गाजा शहर में हुए एक अन्य हमले मे गंभीर रूप से घायल एक 12 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई जबकि उत्तरी गाजा में एक गरेड़िया भी मारा गया।

इस बीच इसराइली सेना ने कहा कि हवाई हमला राकेट प्रक्षेपण स्थल को निशाना बनाकर किया गया। फलस्तीनी चिकित्सा सूत्रों ने बताया कि उत्तरी गाजा पाट्टी में कल शाम दो अलग अलग हवाई हमले में तीन लोगों की मौत हो गई। इनमें से दो एक कार में सवार थे।
और भी
जानबूझकर उजागर नहीं की हैरी की मौजूदगी
जवान दिखने की चाह बढ़ा सकती है बीमारी
12 तमिल शरणार्थी भारत पहुँचे
शरीफ का राष्ट्रपति बनने से इनकार
करार पर जल्द फैसला ले भारत-अमेरिका
प्रिंस हैरी अफगानिस्तान में तैनात