मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
जवान दिखने की चाह बढ़ा सकती है बीमारी
पचपन की उम्र में भी नई नवेली दुल्हन की तरह दिखने वाली माधुरी दीक्षित और मैडोना उम्रदराज महिलाओं में जवान दिखने की चाहत जगा सकती हैं, लेकिन इसका प्रभाव उनके स्वास्थ्य पर पड़ने का खतरा है।

उम्र के पचास वसंत देख चुकी महिलाओं में एनोरेझिया बीमारी के मामलों में बढ़ोतरी देखी गई है। यह बीमारी आमतौर पर किशोरियों में होती है।

विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि 40 से 50 और 60 की उम्र की महिलाएँ मन में 20 साल की बाला जैसे दिखने की चाहत न करें।

ब्रिटेन की राष्ट्रीय खानपान संबंधी संस्था बीर्ट की प्रवक्ता मैरी जार्ज ने बताया
शेरोन स्टोन मैडोना या जेन फांडा जैसी उम्रदराज रोल मॉडल से महिलाओं पर अधिक दबाव पड़ता है और वे अपने शरीर के बारे में अधिक चिंतित रहती हैं जिससे उन्हें खान-पान संबंधी कई बीमारियाँ हो सकती हैं।

ब्रिटेन के नेशनल सेंटर फॉर ईटिंग डिसऑर्डर की संस्थापक डीन जेड के हवाले से द इंडिपेंडेंट ने लिखा कि उम्रदराज महिलाओं पर जवान दिखने का अधिक दबाव है।
और भी
12 तमिल शरणार्थी भारत पहुँचे
शरीफ का राष्ट्रपति बनने से इनकार
करार पर जल्द फैसला ले भारत-अमेरिका
प्रिंस हैरी अफगानिस्तान में तैनात
थाकसिन शिनावात्रा स्वदेश लौटे
पाकिस्तान में वकीलों की हड़ताल