अमेरिका ने परमाणु करार के मुद्दे पर भारत से जल्द ही कोई 'हिम्मतभरा निर्णय' लेने के लिए कहा है।
अमेरिका विदेश विभाग के राजनीतिक मामलों के सचिव निकोलस बर्न्स ने गुरुवार को कहा कि भारत की सरकार के लिए अमेरिका के साथ परमाणु ऊर्जा समझौते पर फैसला लेने का यह सही समय है और मुझे विश्वास है कि उसका निर्णय सकारात्मक होगा।
उन्होंने भरोसा जताया कि नई दिल्ली इस समझौते पर आगे कदम बढ़ाने के प्रति गम्भीर है, मगर वहाँ गठबंधन सरकार होने के कारण इस मुद्दे पर कुछ सवाल खड़े हो सकते हैं। बर्न्स ने जोर देकर कहा कि परमाणु समझौते को अंतिम रूप देने का समय निकलता जा रहा है।
|