मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
प्रिंस हैरी अफगानिस्तान में तैनात
इंग्लैंड के शाही ताज के दावेदारों में से एक प्रिंस हैरी इन दिनों अफगानिस्तान में ब्रिटिश सेना के साथ मोर्चे पर हैं।

मीडिया में इस खबर के लीक होने से परेशान अफसर अब इस बात को लेकर पसोपेश में हैं कि पिछले ढाई महीने से सेना के साथ मौजूद प्रिंस हैरी की अफगानिस्तान में तैनाती बरकरार रखी जाए या नहीं। रक्षा मंत्रालय ने इस समाचार की पुष्टि की है।

प्रिंस चार्ल्स और राजकुमारी डायना के 23 वर्षीय पुत्र हैरी को पहले इराक में तैनात किया जाना था, मगर वहाँ उनकी जान को खतरा होने के मद्देनजर इस इरादे को टाल दिया गया था।

बाद में इंग्लैंड के रक्षा मंत्रालय ने प्रिंस हैरी को अफगानिस्तान में तैनात करने का निर्णय लिया था, बशर्ते किसी अवांछित व्यक्ति को इसकी खबर न हो। इस प्रक्रिया के दौरान गुजरे 10 महीनों के दौरान मीडिया ने प्रिंस हैरी को अफगानिस्तान भेजे जाने की खबर फैलाने से परहेज किया था।

सेना प्रमुख रिचर्ड डैनेट ने अमेरिका व जर्मनी समेत विदेशी मीडिया की कई वेबसाइटों द्वारा प्रिंस हैरी की तैनाती के बारे में खबरें फैलाने पर अफसोस जाहिर करते हुए कहा कि प्रिंस को अफगानिस्तान में सेना के साथ तैनात करने का फैसला लेते समय मुझे विश्वास था कि मीडिया आपसी समन्वय के तहत इस खबर को प्रसारित नहीं करेगा, मगर ऐसा नहीं हुआ।

उन्होंने कहा कि अब यह बात जगजाहिर हो चुकी है, लिहाजा प्रिंस हैरी की अफगानिस्तान में तैनाती बरकरार रखने के बारे में सक्षम अधिकारियों से राय ली जाएगी।
और भी
थाकसिन शिनावात्रा स्वदेश लौटे
पाकिस्तान में वकीलों की हड़ताल
अमीन फहीम की राह में काँटें
थाईलैंड में आर्थिक मंदी से जीवन बेहाल
रूस ने ईरान को चेताया
चिली का विमान दुर्घटनाग्रस्त, 10 मृत