मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
शरीफ ने चुनाव का बहिष्कार किया
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने घोषणा की कि विपक्ष की नेता बेनजीर भुट्टो की हत्या के मद्देनजर उनका दल पीएमएल (एन) जनवरी में होने वाले आम चुनाव का बहिष्कार करेगा। शरीफ ने राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ के इस्तीफे की माँग की।

देश में जारी सियासी संकट और अन्य समस्याओं के लिए मुशर्रफ को जिम्मेदार ठहराते हुए शरीफ ने कहा कि उनके रहते स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव नहीं हो सकते।

उन्होंने कहा कि मुशर्रफ के शासन के तहत उठापटक और अशांति खत्म नहीं होगी अमन नहीं होगा और पाकिस्तान एकजुट नहीं हो सकेगा। इसमें कोई संदेह नहीं है कि मुशर्रफ ही सभी समस्याओं की जड़ हैं।

पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा कि इन हालात में पीएमएल (एन) ने मोहतरमा बेनजीर की क्रूर हत्या के बाद चुनाव के बहिष्कार का फैसला किया है। हमने यह फैसला ऐसे वक्त किया है जब अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं के सर्वेक्षणों के मुताबिक पीएमएल (एन) चुनाव जीतने की स्थिति में है।

शरीफ ने कहा कि सर्वेक्षणों ने दिखाया है कि हम चुनाव जीतने की स्थिति में हैं और हमने बहिष्कार का फैसला कमजोरी नहीं, बल्कि ताकत की वजह से किया है।

1999 में मुशर्रफ के सैन्य तख्तापलट का शिकार हुए शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान को बचाने का वक्त आ गया है।

गत माह निर्वासन खत्म कर पाकिस्तान लौटे शरीफ ने शुरूआत में चुनाव बहिष्कार का फैसला किया था और इस मुद्दे पर उन्होंने बेनजीर से भी बातचीत की थी। बेनजीर के बहिष्कार में शामिल न होने पर उन्होंने चुनाव लड़ने का फैसला किया था।
और भी
पीपीपी ने 40 दिन का शोक रखा
बेनजीर भुट्टो का जीवन परिचय
समूचे पाकिस्तान में हालात बेकाबू
बुश ने बेनजीर की हत्या की निंदा की
बेनजीर की हत्या : आपकी प्रतिक्रिया
बेनजीर के जीवन के अहम पड़ाव