पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो के जीवन से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण तथ्य इस प्रकार हैं-
...बेनजीर भुट्टो का जन्म 21 जून 1953 को एक धनी जमीदार परिवार में हुआ। उनके पिता जुल्फीकार अली भुट्टो पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के संस्थापक थे और वह वर्ष 1971 से 1977 तक पाकिस्तान के प्रधानमंत्री रहे।
.... हावर्ड और ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र में डिग्री हासिल करने के बाद वह वर्ष 1977 में पाकिस्तान लौटी। वर्ष 1979 में उनके पिता जुल्फीकार अली भुट्टो को फाँसी दिए जाने के बाद उन्होंने पीपीपी की कमान संभाली।
... वर्ष 1988 में पहली बार सुश्री भुट्टो पाकिस्तान की प्रधानमंत्री बनी।
.... वर्ष 1999 में सुश्री भुट्टो और उनके पति आसिफ अली जरदारी को एक स्वीस कंपनी से रिश्वत लेने के आरोपो में पाँच साल की सजा सुनाई गई। हालाँकि एक उच्च न्यायालय ने बाद में इस निर्णय को पलट दिया।
... वर्ष 2006 में सुश्री भुट्टो ने देश में लोकतंत्र की बहाली के लिए अपने प्रतिद्वंद्वी नवाज शरीफ से हाथ मिलाया लेकिन सैन्य शासक राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ के साथ बातचीत करने की रणनीति पर उनके बीच असहमति बनी और फिर सुश्री भुट्टो ने राष्ट्रपति मुशर्रफ के साथ बातचीत करना ठीक नहीं समझा।
... सुश्री भुट्टो आठ साल का निर्वासित जीवन बिताने के बाद अक्टूबर 2007 में पाकिस्तान लौटी।
... पाकिस्तान लौटने पर कराची में सुश्री भुट्टो को निशाना बनाकर किए गए एक आत्मघाती हमले में 139 लोगों की मौत हो गई।
... 27 दिसम्बर को रावलपिंडी में रैली के दौरान हुए हमले में बेनजीर भुट्टो की मौत हो गई।
|