मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
भुट्टो की हत्या की विश्वभर में निंदा
पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) की अध्यक्ष और पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की गुरुवार को एक हमले में हुई हत्या की पूरे विश्व ने कड़ी निन्दा की है।

अमेरिका : अमेरिका ने हमले में सुश्री भुट्टो की मौत के तत्काल बाद दिए गए एक बयान में कहा कि इस हमले से यह जाहिर होता है कि अभी भी पाकिस्तान में ऐसे लोग हैं जो शांति एवं सुलह की प्रक्रिया तथा लोकतांत्रिक विकास को धक्का पहुँचाने की कोशिश कर रहे हैं1

रूस : रूस के विदेश मंत्रालय ने सुश्री हत्या की कड़े शब्दो में निन्दा करते हुए कहा सुश्री भुट्टो के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा कि रूस ने कई बार पाकिस्तानी अधिकारियों को चुनाव के समय के दौरान अधिक से अधिक स्थिरता और सुरक्षा सुनिश्चित करने की चेतावनी दी थी। रूस के उप विदेश मंत्री अलेक्जेंडर लोसियुकोव ने कहा कि पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की आज एक हमले में हुई मौत से देश में आतंक का माहौल बन सकता है।

स्वीडन : स्वीडन के विदेश मंत्री कार्ल बिल्ड ने कहा कि सुश्री भुट्टो की हत्या एक चिंता का विषय है।

अफ्रीका : दक्षिण अफ्रीका के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका सुश्री भुट्टो की हत्या से आश्चर्यचकित है और इस कायरपूर्ण कृत्य की हम कडी निन्दा करते है।

फ्रांस : फ्रांस के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में इस घटना की कड़ी भर्त्सना करते हुए सुश्री भुट्टो के परिजनो और पाकिस्तानी अवाम के प्रति अपनी सहानुभूति प्रकट की।

बांग्लादेश : बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने एक बयान जारी कर पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की हत्या की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि इस घटना से पूरा विश्व सदमे में है।

ब्रिटेन : लंदन में कंट्रोल रिस्क के एशिया डेस्क के प्रमुख जेनिफर हरबीसन ने कहा कि जब से सुश्री भुट्टो पाकिस्तान लौटी थी वह खतरे में थी। उन्होंने इस आतंकवादी घटना को देश के लिए चुनौती बताया।

अफगानिस्तान : अफगानिस्तान के राष्ट्रपति हामिद करजई ने बेनजीर भुट्टो की एक आत्मघाती हमले में की गयी हत्या को आतंकवादियों की कायराना हरकत बताते हुए इस पर गहरा दुख व्यक्त किया है। करजई ने आज ही पाकिस्तान की यात्रा से लौटने के बाद यहाँ अपनी प्रतिक्रिया में यह बात कही। उन्होंने कहा कि मैं आज सुबह ही उनसे मिला था और उनसे पाकिस्तान के मौजूदा राजनीतिक हालात पर चर्चा की थी।

भारत की प्रतिक्रिया : बेनजीर की हत्या के बाद प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहनसिंह ने इसकी निंदा करते हुए कहा कि यह लोकतंत्र पर करारा झटका है। प्रतिपक्ष के नेता लालकृष्ण आडवाणी ने भी इस घटना पर दु:ख व्यक्त करते हुए कहा कि यह न केवल पाकिस्तान के लोकतंत्र पर बल्कि भारत के लिए भी खतरा है। विदेशमंत्री प्रणब मुखर्जी ने बेनजीर की हत्या को स्तब्धकारी बताया है। मुखर्जी ने कहा कि 'इससे हमें गहरा धक्का लगा है। हम दु:खी हैं। हमारे पास कहने के लिए शब्द नहीं है। विदेश राज्यमंत्री आनंद शर्मा ने भी श्रीमती भुट्टो की हत्या को स्तब्धकारी और भयावह घटना बताया।
और भी
पाकिस्तान में बेनजीर भुट्‍टो की हत्या
महँगाई की मार से पाक बेहाल
इंडोनेशिया में प्रकृति का कहर
हिन्दू महिला की अपील खारिज
गर्भावस्था में संसर्ग से खतरा नहीं
हिल्टन दादा की जायदाद से बेदखल