नेपाल में शुक्रवार को माओवादी कार्यकर्ताओं ने अमेरिका के राजदूत जेम्स एफ मोरिआर्ती की गाड़ी पर पत्थर फेंके लेकिन इस हमले में राजदूत सकुशल बच गए।
पुलिस अधिकारी नारायण चिमोरिया ने बताया कि माओवादियों की युवा इकाई यंग कम्युनिस्ट लीग के सदस्यों ने काठमांडू से लगभग 300 किलोमीटर दूर दमक शहर में राजदूत की गाड़ी पर उस समय पथराव किया जब वह संयुक्त राष्ट्र मदद वाले शरणार्थी शिविरों के दौरे पर जा रहे थे।
इस हमले में कार को कुछ क्षति पहुँची लेकिन मोरिआर्ती सकुशल बच गए।
|