मुख्य पृष्ठ  खबर-संसार  समाचार  अंतरराष्ट्रीय
 
स.अरब के युवराज का अमेरिका में निधन
सऊदी अरब के संस्थापक अब्दुल अजीज बिन सऊद के पुत्र और मक्का के गवर्नर अब्दुल मजीद बिन अब्दुल अजीज का शुक्रवार को अमेरिका के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 65 वर्ष के थे।

सऊदी अरब की सरकारी समाचार एजेंसी एसपीए के अनुसार वह पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। हालाँकि अभी तक उनकी बीमारी का खुलासा नहीं किया गया है।

वह इस्लाम के पवित्रतम तीर्थ स्थल मक्का के वर्ष 2000 से गवर्नर थे। इसके पहले वह मदीना और तबुक के भी गवर्नर रह चुके हैं। युवराज अब्दुलमजीद सऊदी अरब के शाह अब्दुल्ला के काफी करीबी सहयोगी थे।
और भी
लिट्टे पर हमले में 10 विद्रोही मरे
लुभाने के लिए पांडा की शामत
आठ पाकिस्तानी सैनिक घायल
आसानी से नहीं भरेंगे मुस्लिमों के घाव
अफगानिस्तान में दो आत्मघाती विस्फोट
आपात स्थिति में विमान तेहरान उतरा