मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > बाबा आमटे
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
गाँधीवादी समाजसेवी-सोमनाथ
लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी ने आमटे के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि इस महान गाँधीवादी समाजसेवी ने हमेशा मानवीय मूल्यों का पूरी तरह सम्मान किया है।

उन्होंने कहा कि आमटे ने राष्ट्र निर्माण और खासकर कुष्ठ रोगियों के लिए जो कार्य किया है वह सदैव याद रखा जाएगा।

भाजपा नेता गोपीनाथ मुंडे ने बाबा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उन्होंने आजीवन कुष्ठ रोगियों के जो काम किया वह अविस्मरणीय है।

महाराष्ट्र विधान परिषद के विपक्ष के नेता पांडुरंग फुंदकर ने आमटे को अनमोल हीरा करार देते हुए कहा कि उनके निधन से देश में एक महान सामाजिक कार्यकर्ता खो दिया है। उन्होंने इसे समाज की अपूरणीय क्षति बताया है।
और भी
जनांदोलनों के प्रेरणास्रोत थे बाबा-मेधा
भारत के विवेक की आवाज
युवा नई राह ढूँढेंगे...
बाँध पी‍ड़ितों के लिए आनंदवन छोड़ा
बापू और बाबा आमटे
समाजसेवा के लिए वकालत छोड़ दी