मुख पृष्ठ > खबर-संसार > आईटी > प्रोडक्ट वॉच > अंतरि‍क्ष में युद्ध 'लाइट ऑफ ऑल्‍टेयर'
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
अंतरि‍क्ष में युद्ध 'लाइट ऑफ ऑल्‍टेयर'
WDWD
हाल ही में सेंटएक्‍सआई ने 'लाइट ऑफ ऑल्‍टेयर' नाम से नया पीसी गेम लॉन्‍च कि‍या है। लाइट ऑफ ऑल्‍टेयर पीसी पर खेला जाने वाला साइंस फि‍क्‍शन पर आधारि‍त स्‍ट्रेटजी गेम है। इसमें खि‍लाड़ी को प्‍लेग्राउंड के रूप में पूरा सोलर सि‍स्‍टम मि‍लता है जि‍स पर खि‍लाड़ी का नि‍यंत्रण होता है। आप अपने क्षेत्र को बढ़ाने के लि‍ए स्‍पेसशि‍प्‍स का इस्‍तेमाल करते हैं।

'लाइट ऑफ ऑल्‍टेयर' में खि‍लाड़ी पृथ्‍वी, चंद्रमा और अन्‍य ग्रहों पर बनाई गई कॉलोनीज से खेलता है। खि‍लाड़ी लैंडिंग पॉड से पराक्रमी राजधानी तक एक कॉलोनी या एक दूसरे से व्‍यापार करने के लि‍ए कॉलोनीज का नेटवर्क बना सकते हैं। पूरे गेम में खि‍लाड़ी कि‍सी भी दिशा में कॉलोनीज बना सकते हैं।

याद रहे स्‍पेस में आप अकेले नहीं होंगे। ब्रह्मांड के वि‍भि‍न्‍न भागों से आठ गुट अपने सोलर सि‍स्‍टम में स्‍वयं के एजेंडे को फॉलो करते हैं और एक दूसरे को नए क्षेत्रों के धन और शक्‍ति‍ के लि‍ए चुनौती देते रहते हैं।

अभि‍यान पूरा कर लेने के बाद कहानी और कठि‍न हो जाती है। मि‍शंस के कई बोनस उद्देश्‍य होते हैं जो आपकी इकोनॉमि‍क और मि‍लि‍ट्री युक्ति‍यों को साबि‍त करने में मदद करते हैं। आपको कम खर्च में जीतने का प्रयास करना है।

एक सि‍स्‍टम के जरि‍ए ग्रहों पर कॉलोनी बनाई जाती है। यह उद्योग और कॉलोनि‍स्‍ट को मैनेज करती है। वि‍स्‍तृत कहानी पृथ्‍वी के काल्‍पनि‍क भवि‍ष्‍य पर आधारि‍त है। जहाँ न तो हर कोई दुश्‍मन है, न हर कोई वि‍श्वास पात्र हो सकता है। बदलने वाले एलायंस और घटनाओं को घुमाने वाला नया गेमप्‍ले प्रत्‍येक मि‍शन के लि‍ए कस्‍टम तरीके से बना है।

यह एक ऐसी साहसि‍क कहानी है जो पृथ्‍वी के वास्‍तवि‍क भावी इति‍हास से जुड़ी है, जि‍समें तकनीक और वि‍कास भावी समय की वैज्ञानि‍क कल्‍पनाओं के अनुकूल घटि‍त होते हैं। आपको खोज के लि‍ए 30 हथि‍यार, भवन और शि‍प मोड मि‍लते हैं। कहानी में हेवी और डीटेल्‍ड ग्राफि‍क्‍स का इस्‍तेमाल कि‍या गया है।

शि‍प को हथि‍यारों और कवचों से लैस करें और हार्ड पॉइंट्स का सामना करें। शि‍पयार्ड को कमांड कर डि‍जाइन से जहाजों का बेड़ा बनाएँ। सि‍नेमेटि‍क कैमरा ग्रह की कक्षा में अंतरि‍क्ष के युद्ध को देखता रहता है। रि‍च सिंगल प्‍लेयर कैंपेन गेलेक्‍सी को ट्रेस करता है। 8 वि‍भि‍न्‍न गुटों में से कि‍सी एक को चुनकर वि‍भि‍न्‍न दि‍शाओं से महत्‍वपूर्ण गेम प्‍लॉट खेलें।

चि‍त्र: आईजीएन डॉट कॉम से साभार
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
गूगल व फेसबुक की फारसी सेवा शुरू
गूगल का माइक्रोब्‍लॉगिंग सर्च इंजि‍न
वीडि‍यो गेम - टर्मि‍‍नेटर सॉल्‍वेशन
सफारी 4 को जबरदस्‍त प्रति‍साद
गूगल का नया सॉफ्टवेयर
सोनी ने नया गेम डि‍वाइस लॉन्‍च कि‍या