मुख पृष्ठ > खबर-संसार > आईटी > प्रोडक्ट वॉच > वीडि‍यो गेम - टर्मि‍‍नेटर सॉल्‍वेशन
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
वीडि‍यो गेम - टर्मि‍‍नेटर सॉल्‍वेशन
टर्मि‍‍नेटर सॉल्‍वेशन गेम एक हॉलीवुड फि‍ल्‍म 'टर्मि‍‍नेटर सॉल्‍वेशन' पर आधारि‍त है जि‍समें हीरो मानव जाति‍ को स्‍कायनेट के वि‍नाश से बचाने की कोशि‍श में है। फि‍ल्‍म की अपेक्षा गेम ज्‍यादा मनोरंजक है। आप गेम को फि‍ल्‍म के हीरो जॉन केनॉर के रूप में खेलते हैं।

इस गेम को थर्ड पर्सन शूटर के रूप में खेला जाता है। यदि‍ आप इस गेम को अपने दोस्‍त के साथ खेलते हैं तो बेहतर होगा। जब तक आपका दोस्त मूर्खताएँ नहीं करेगा तब तक आपको मशीन के कमजोर पक्ष का पता लगाने का समय आसानी से मि‍लता रहेगा। बुरी बात यह है कि‍ इसमें आपको कोई ऑनलाइन मदद नहीं मि‍लेगी। इस गेम में आपको ज्‍यादा उपलब्‍धि‍याँ या ट्रॉफि‍याँ भी नहीं मि‍लेंगी और इसमें एक्‍स्‍प्‍लोर करने के लि‍ए कुछ खास नहीं है। गेम 4 घंटे में खत्‍म भी हो जाता है। आपको मजा इस बात में आएगा कि‍ आप आसानी से जीत जाएँगे।

खि‍लाड़ी खंडहरों के अंदर बड़ी-बड़ी उड़ती हुई नौकाओं से लड़ता है। गेम में आदमी की तरह दि‍खने वाली मशीने खि‍लाड़ी की तरफ बढ़ती हैं और अटैक करती है। इस बीच मकड़ि‍याँ बचाव के लि‍ए सामने आती हैं। इसमें 360 डि‍ग्री एंगल्‍स का इस्‍तेमाल कि‍या जा सकता है।

इस गेम को एक्‍सबॉक्‍स 360, वायरलेस, पीसी और आईफोन पर भी खेला जा सकता है और इसकी कीमत है 60 डॉलर। इवॉल्‍व्‍ड गेम्‍स प्रॉडक्‍शंस कंपनी द्वारा प्रकाशि‍त इस गेम को स्‍वीडन की ग्रि‍न नामक वीडि‍यो गेम डवलपर कंपनी ने बनाया है।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
सफारी 4 को जबरदस्‍त प्रति‍साद
गूगल का नया सॉफ्टवेयर
सोनी ने नया गेम डि‍वाइस लॉन्‍च कि‍या
बंद होगी याहू 360° सेवा
इंटेल की नई मल्‍टीप्रोसेसर चि‍प
माइक्रोसॉफ्ट का नया ज्यून जल्‍द ही बाजार में